फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग: संधू-चिखड़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)

सार

जानकारी के मुताबिक संधू-चिखड़ संपर्क मार्ग पर कार एचपी 63बी-8942 में दो लोग जा रहे थे। रुनकली मंदिर के पास चालक ने कार नियंत्रण खो दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल (30) निवासी संधू, तहसील ठियोग और देवेंद्र (53) गांव कुमारसैन, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
संधू-चिखड़ मार्ग पर खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना ठियोग के तहत संधू-चिखड़ मार्ग पर वीरवार रात करीब 1 बजे एक कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है।  मिली जानकारी के मुताबिक संधू-चिखड़ संपर्क मार्ग पर कार एचपी 63बी-8942 में दो लोग जा रहे थे। रुनकली मंदिर के पास चालक ने कार नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल (30) निवासी संधू, तहसील ठियोग और देवेंद्र (53) गांव कुमारसैन, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना ठियोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें