फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: किन्नौर के छितकुल में लापता 2 और ट्रैकर के शव मिले, सात की मौत, दो की तलाश जारी

Fri, 22 Oct 2021 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

एसडीआरएफ टीम की ओर से एयरफोर्स सरसावा एवं एयरफोर्स बरेली की मदद से ट्रैक का एरियल सर्वे किया गया है। शनिवार को लापता ट्रैकरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटे सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल के लम्खागा पास में ट्रैकिंग पर निकले दो और ट्रैकरों के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। ट्रैकिंग पर निकले 11 सदस्यीय दल के 7 सदस्यों के शव अब तक बरामद हो चुके हैं, जबकि दो को वायु सेना ने घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लिया है। अब लापता बचे दो ट्रैकरों की शनिवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।

हिमाचल: किन्नौर के छितकुल में लापता पांच ट्रैकरों के शव मिले, चार की तलाश जारी

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि हर्षिल से छितकुल के लम्खागा दर्रे के लिए निकले 11 ट्रैकरों में से 5 ट्रैकरों के शव गुरुवार को तलाश कर लिए थे, जबकि दो घायल अवस्था में सेना के जवानों ने रेस्क्यू किए थे। वहीं शुक्रवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें लापता चार में दो और ट्रैकरों के शव बरामद किए गए।

विज्ञापन


एसडीआरएफ टीम की ओर से एयरफोर्स सरसावा एवं एयरफोर्स बरेली की मदद से ट्रैक का एरियल सर्वे किया गया है। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि शनिवार को लापता ट्रैकरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें