फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने जारी की बीएड प्रवेश के लिए श्रेणीवार मेरिट सूची

Sat, 22 Jun 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। इस जारी की गई मेरिट में श्रेणी, स्ट्रीम के साथ प्राप्तांक के आधार पर अपीयर हुए परीक्षार्थी का रोलनंबर, नाम, पिता का नाम प्राप्तांक और श्रेणी में उसका रैंक भी दिया गया है।

विज्ञापन


इस मेरिट के आधार पर बीएड की एचपीयू ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगा जिसके लिए जल्द शेडयूल जारी किया जाएगा। जारी मेरिट में देवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार ने मेडिकल स्ट्रीम में सामान्य वर्ग में सर्वाधिक 105 अंक अर्जित किए है। एचपीयू के शिक्षा विभागाध्यक्ष ने बताया कि जल्द काउंसलिंग का शेडयूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें