सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सैयद अली शाह गिलानी को कश्मीर विश्वविद्यालय में उर्दू पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने से रोक दिया गया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने सैयद अली गिलानी को ‘उर्दू के खिलाफ एक साजिश रचने’ के बारे में अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया था।
ज्ञात रहे कि कश्मीर विश्वविद्यालय में उर्दू पुस्तक मेला आयोजित किया गया है। सभी क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। इस बीच केयू के अल्लामा इकबाल लाइब्रेरी के बाहर आयोजित कार्यक्रम के प्रवक्ता के अनुसार गिलानी को न तो अधिकारियों द्वारा पुस्तक मेला देखने की अनुमति दी गई और न ही कश्मीर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया।