विवि के प्रवक्ता ने बताया कि मेट का कॉउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एमकॉम, एएम, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए सोशल वर्क की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मेट(मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट) में कुल 1298 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। एमबीए में प्रवेश के लिए विवि ने 21 अगस्त को परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। विवि के प्रवक्ता ने बताया कि कॉउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एमकॉम, एएम, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए सोशल वर्क की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
इग्नू में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक बढ़ी तिथि
इग्नू में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। पूर्व में विद्यार्थियों को इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब ऐसे विद्यार्थियों को और समय दिया गया है और यह विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड मुख्यालय में 6 से 18 सितंबर तक काउंसलिंग
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सीईटी-2021 सत्र 2021-2023 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में 6 से 18 सितंबर तक चलेगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाएं।