उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
इग्नू में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। पूर्व में विद्यार्थियों को इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब ऐसे विद्यार्थियों को और समय दिया गया है और यह विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।