फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी के समारोह में 400 मेधावी छात्राएं की गईं सम्मानित

Thu, 26 Oct 2023 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
आरकेएमवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड  ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गीतांजलि ने गणेश स्तुति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आरकेएमवी की 400 छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इसमें खेलकूद गतिविधियों में अंजना ठाकुर को खेलो इंडिया में रजत पदक जीतने पर बागवानी मंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कीर्ति को खेलो इंडिया वॉलीबॉल, अंजना, मुस्कान नेगी, सुनिधि, लोविना, अंजना, मुस्कान, हिमानी, पूजा, अंजली, रीतिका, दीपाक्षी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में आरकेएमवी को यूथ फेस्टिवल ग्रुप एक का ओवर ऑल विजेता रहने पर पुरस्कार दिया गया।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरकेएमवी में जनजातीय छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास बनाने की घोषणा। कहा कि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसमें सभागार और इनडोर खेलकूद गतिविधियों की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य छात्राओं के लिए भी छात्रावास बनेगा। छात्राओं को जल्द सुविधा दी जाएगी। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली एनसीसी कैडेटों को किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


कहा कि पिछली सरकार के समय में आपदा सहायता राशि नहीं बढ़ी थी। मुख्यमंत्री ने आपदा में कुशल नेतृत्व कर आपदा सहायता राशि बढ़ाकर लोगों को राहत दी है लेकिन केंद्र ने अभी तक हिमाचल को उसका हक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प््रदेेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है।

प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और महाविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यातिथि से महाविद्यालय में प्लेग्राउंड, छात्रावास और पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी की मांग की। इस मौके पर राष्ट्र छात्र संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, एसडीएम शहरी भानु गुप्ता, एएसपी सुनील नेगी, भराड़ी वार्ड के पार्षद मीना चौहान, कोटशेरा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग, फाइन आर्ट कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मीना शर्मा, चायलकोटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा कोहली, पीटीए अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, छात्र कल्याण संघ की अध्यक्ष डॉ. अंजली चौहान, केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष मनीषा गौतम और पार्षद अंकुश वर्मा मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में इन्हें भी मिला सम्मान
कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने पर कला संकाय से तनुजा शर्मा, मनीषा शर्मा, जागृति शर्मा, मोहिनी, प्रांजल कैथ, पारूल चौहान, अवंतिका, शीतल और प्रीति को सम्मानित किया गया। वाणिज्य संकाय से दिव्या धीमान, महक चौहान, अंकुशा, अंकिता गुप्ता, कनिका, अंकिता चौहान, वनीता, रंजना और अंबिका राज्टा को सम्मानित किया। मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय से जागृति वर्मा, कृतिका, कशिश, गीतांजलि, हीना ठाकुर, नीतिका, कृतिका दत्ता, खुशी शर्मा और रूपाली को पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें