फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ड्राइवर ने बारातियों से भरी बस खाई में कूदा दी!

Wed, 22 Apr 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के बंगाणा में बारात से भरी निजी बस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान हमीरपुर निवासी राजेश कुमार के तौर पर हुई है। वहीं घायल 19 लोगों का उपचार जारी है। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 8.30 बजे पेश आया। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल लोगों को निकालने में पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की। मौके पर लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन

अरलू से चमयाड़ी वापिस जा रही थी बारात

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक बारात से भरी निजी बस अरलू के क्रौड से वापिस चमयाड़ी जा रही थी। इसी दौरान अरलू खास में जब बस पहुंची तो किसी कारणवश चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और पुल से करीब 200 फुट नीचे जा गिरी।

बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फौरन हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद लोगों ने खुद ही घायलों को बस से निकालने का काम शुरू किया।

तीन एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को स्‍थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद आठ मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। यहां राजेश कुमार को डाक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की मगर उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें