हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेईई मेन परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं में आंशिक संशोधन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 12वीं कक्षा के नियमित (टर्म-2) की परीक्षाओं की डेटशीट में विद्यार्थियों, अध्यापकों की मांग पर आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों को 22 मार्च से 13 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षाएं अब सांयकालीन सत्र की जगह प्रात:कालीन सत्र 8:45 से 12:00 तक संचालित की जाएंगी।
वहीं 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक संबंधित विद्यालय के स्तर पर आंतरिक रुप से संचालित की जाएंगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार की परीक्षाएं टर्म-2 परीक्षाओं के साथ निर्धारित तिथियों को संचालित की जाएंगी। वहीं 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिर्थियों क्रमश: 26 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रात:कालीन सत्र में 8:45 से 12:00 बजे तक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक करवाई जाएंगी।
12वीं कक्षा की संशोधित डेटशीट
22 मार्च को गणित, 23 मार्च को संगीत, 24 मार्च बिजनेस स्टडी और इतिहास, 25 मार्च दर्शनशास्र, फ्रेंच/उर्दू, 26 मार्च भौतिक विज्ञान और राजनीतिक विज्ञान, 28 मार्च अंग्रेजी, 29 मार्च मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान, 30 मार्च अकाउंटेंसी, 31 मार्च रसायन विज्ञान और हिंदी, एक अप्रैल डांस और फाइन आर्ट्स, दो अप्रैल शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, कृषि, हेल्थकेयर, आईटीईएस, रिटेल, टेलीकॉम, पलंबर, ब्यूटी वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, पर्यटन एवं आतिथ्य, बीएफएसआई, तीन अप्रैल संस्कृत, पांच अप्रैल जीवविज्ञान, छह अप्रैल अर्थशास्त्र, सात अप्रैल मनोविज्ञान, आठ अप्रैल समाज शास्त्र, नौ अप्रैल वित्तीय साक्षरता, 12 अप्रैल भूगोल और 13 अप्रैल को लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी।