फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे सहायक अभियंताओं के 76 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 16 Mar 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल पद के लिए चुने जाने वालों को 16650-39100 का पे स्केल और 5800 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। अनुबंध आधार पर भर्ती होगी। 
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल के 76 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल पद के लिए चुने जाने वालों को 16650-39100 का पे स्केल और 5800 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। अनुबंध आधार पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों से 100 रुपये फीस ली जाएगी। महिलाओं और एक्स सर्विस मैन से फीस नहीं ली जाएगी। शिमला, मंडी और धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें