फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 68.64 ग्राम चिट्टा, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 68.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना बिलासपुर सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 68.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस तरह एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन


इस दौरान वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की। तलाशी में कार के अंदर से 68.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान की पहचान ध्यान चंद निवासी शास्त्री नगर कुल्लू, अभिनव निवासी आखाड़ा बाजार कुल्लू, विश्वदेव शर्मा  निवासी पनारसा मंडी के रूप में हुई है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें