फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना की शीतल सैनी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Thu, 14 Oct 2021 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

साधारण परिवार में जन्मी शीतल की माता कमलेश कुमारी सरकारी स्कूल में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। पिता पवन कुमार राजस्व विभाग में कानूनगो हैं। शीतल की प्राथमिक शिक्षा लॉर्ड कृष्णा स्कूल तथा जमा 2 मेडिकल तक की शिक्षा डीएवी सेंटेनरी स्कूल में हुई। बिना कोचिंग मेहनत से परीक्षा पास कर पीजीआई चंडीगढ़ तथा आर्मी में चयनित हुईं।
विज्ञापन
शीतल सैनी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय की शीतल सैनी सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। टक्का रोड अरनियाला ऊना की शीतल को दिल्ली में हुए समारोह में लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। साधारण परिवार में जन्मी शीतल की माता कमलेश कुमारी सरकारी स्कूल में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। पिता पवन कुमार राजस्व विभाग में कानूनगो हैं। शीतल की प्राथमिक शिक्षा लॉर्ड कृष्णा स्कूल तथा जमा 2 मेडिकल तक की शिक्षा डीएवी सेंटेनरी स्कूल में हुई। बिना कोचिंग मेहनत से परीक्षा पास कर पीजीआई चंडीगढ़ तथा आर्मी में चयनित हुईं।

विज्ञापन


शीतल ने फौज में जाकर देश की सेवा को चुना। चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत अब यह मुकाम हासिल किया है। कर्नल सतदेव सिंह, अजय अग्रवाल, सतीश शर्मा, नीना सैनी, अशोक धीमान, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी सेंटेनरी स्कूल ऊना अतुल महाजन, प्रिंसिपल लॉर्ड कृष्णा स्कूल शिवपाल सैनी, शक्ति चंद, राजेंद्र शर्मा, एसपी शर्मा, यशपाल ठाकुर, बलदेव डोगरा, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चंद, रघवीर सिंह, विधि चंद ने शीतल के अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें