फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू मैच में जीता दिल

Sat, 09 Oct 2021 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रेणुका ने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहला ओवर मेडन फेंककर इतिहास बना दिया।  रेणुका ने चार ओवर गेंदबाजी की और 27 रन दिए। रेणुका को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी से दर्शकों के साथ कमेंट्री टीम को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 20-20 मैच में भारत बेशक हार गया, लेकिन हिमाचल की बेटी ने रेणुका ठाकुर ने सबका दिल जीत लिया। रेणुका ने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहला ओवर मेडन फेंककर इतिहास बना दिया।  रेणुका ने चार ओवर गेंदबाजी की और 27 रन दिए।

विज्ञापन


रेणुका को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी से दर्शकों के साथ कमेंट्री टीम को भी प्रभावित किया। जैसे ही रेणुका गेंदबाजी के लिए उतरीं, कमेंट्री टीम ने उनका परिचय देते हुए धर्मशाला का नाम लिया। धर्मशाला का नाम सुनते ही दर्शकों ने तालियां बजाते हुए रेणुका का हौसला बढ़ाया। रेणुका की गेंदबाजी स्पीड से भी सब प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें