फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के गौरव ने सीडीएसई परीक्षा में हासिल किया चौथा रैंक, बनेंगे लेफ्टिनेंट

Sat, 02 Oct 2021 04:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल के गौरव सकलानी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीडीएसई) में ऑल इंडिया स्त र पर चौथा रैंक हासिल किया है। गौरव ने कामयाबी का श्रेय गुरुओं, परिजनों, माता-पिता तथा नानी और मामा-मामी को दिया है। उनकी माता स्टाफ नर्स के पद पर सिविल अस्पताल में तैनात हैं। 
विज्ञापन
गौरव सकलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल सरकाघाट की सधोट पंचायत के जोल गांव निवासी गौरव सकलानी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीडीएसई) में ऑल इंडिया स्त र पर चौथा रैंक हासिल किया है। अब वह अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में लेफ्टिनेंट का प्रशिक्षण लेंगे। गौरव की माध्यमिक स्तर की शिक्षा अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन से हुई है। 12वीं तक शिक्षा पावंटा साहिब से हुई है।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ गौरव ने परीक्षा की भी तैयारी की और ऑल इंडिया स्तर पर चौथा रैंक हासिल किया। माता आशा कुमारी और पिता दिलीप सकलानी बेटे की उपलब्धि पर खुश हैं। गौरव के बड़े भाई ने बीटेक की है। गौरव ने कामयाबी का श्रेय गुरुओं, परिजनों, माता-पिता तथा नानी और मामा-मामी को दिया है। उनकी माता स्टाफ नर्स के पद पर सिविल अस्पताल में तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें