फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: लेफ्टिनेंट नव के. खंडूरी बने पश्चिमी कमान के कंमाडर

Fri, 01 Oct 2021 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, योल (कांगड़ा)

सार

नरल खंडूरी ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और स्ट्रटेक्स मैनेजमेंट के भी महानिदेशक रहे हैं। स्थायी तौर पर योल स्थित नरवाना बाजार के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा एएफसीबी कैंट बोर्ड हाई स्कूल में वर्ष 1974-75 के दौरान हुई। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी को सेना की पश्चिमी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। खंडूरी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की जगह लेंगे। सिंह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे। यह पहली बार है कि सेना की रक्षा कोर के एक अधिकारी को कमांडर इन चीफ पद पर नियुक्त किया गया है। खंडूरी 1983 में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य सेना कॉलेज देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से कमीशन पास आउट हुए। 

विज्ञापन


जनरल खंडूरी ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और स्ट्रटेक्स मैनेजमेंट के भी महानिदेशक रहे हैं। स्थायी तौर पर योल स्थित नरवाना बाजार के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा एएफसीबी कैंट बोर्ड हाई स्कूल में वर्ष 1974-75 के दौरान हुई। इनके पिता पितांबर दत्त खंडूरी इसी स्कूल में मुख्य अध्यापक पद पर रहे। इनकी माता पवना देवी गृहिणी हैं। दो भाई और दो बहनें हैं। माता पवना देवी का कहना है कि उनके बेटे का सेना में इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने के लिए योल धर्मशाला को ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल को नाज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें