108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन नहीं दिया है। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
हिमाचल प्रदेश में मरीजों को गुरुवार 26 मई से 108 और 102 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी के साथ कर्मचारी यूनियन की मांगों को लेकर बुधवार को हुई बैठक विफल रही है। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को कर्मचारी यूनियन एंबुलेंस की चाबी सौंप देंगे। कर्मियों ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है 2015 से अभी तक जीवीके कंपनी से वेतन-भत्ते नहीं मिले। वहीं, अब मेडसवान कंपनी भी भत्ते और एरियर नहीं दे रही। उधर, मेडसवान फाउंडेशन के प्रभारी संतोष झा ने कहा कि कर्मियों को सुविधा दी जा रही है, लेकिन कर्मचारी नेता उन्हें भड़का रहे हैं। वहीं, कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन नहीं दिया है। कंपनी शोषण कर रही है।