फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर पर जमकर बरसा पैसा

Fri, 29 May 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे का नाम देश और विदेश में चमकाने वाले नालागढ़ (दभोटा) के कबड्डी स्टार अजय ठाकुर इस वर्ष भी बंगलूरू बुल्स के मुख्य रेडर होंगे। पुणे में दस दिन का कोचिंग कैंप लगाकर लौटे अजय ने बताया कि इस वर्ष बंगलूरू बुल्स पहले से और मजबूत होकर प्रो कबड्डी लीग में उतरेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष बंगलूरू बुल्स के प्रबंधकों ने उन्हें तीन लाख अतिरिक्त मानदेय देने का फैसला लिया है। इस वर्ष अजय को 15 लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे। बद्दी आने पर अजय ठाकुर ने बताया कि 18 जुलाई से प्रो कबड्डी लीग शुरू हो रही है। उनका पहला मैच कोलकाता के साथ मुंबई में खेला जाएगा।

उनकी टीम ने इस वर्ष कुछ नए चेहरे लिए गए हैं। इनमें चार युवा खिलाड़ी हरियाणा से हैं। सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए पुणे में कोचिंग कैंप था। इसमें चयनित 25 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इस वर्ष भी मनजीत चिल्लर ही बंगलूरू बुल्स के कप्तान होंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष मनजीत चिल्लर की टीम ने प्रो कबड्डी लीग में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अजय ने बताया कि जनवरी 2016 में कबड्डी का विश्व कप होगा। अगर सब कुछ ठीक रहा है तो वह भी टीम के सदस्य हो सकते हैं। पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत को वहां की सरकार ने डीएसपी पद देकर सम्मानित किया है।

हरियाणा ने अपने सभी खिलाड़ियों की पदोन्नति की है। हिमाचल सरकार की उन्हें नौकरी देने की घोषणा अभी खटाई में पड़ी है। इस दौरान मुख्य आरक्षी अमित ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें