फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा: औट टनल में बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं(मंडी)

सार

हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगवाईं सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 यात्रियों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
औट टनल में बस और ट्रक की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर औट टनल में गुरुवार रात करीब आठ बजे पंजाब रोडवेज की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगवाईं सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 यात्रियों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक मनाली से प्रयागराज उत्तर प्रदेश जा रहा था। जबकि बस यमुनानगर से मनाली जा रही थी। हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद काफी देर तक चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मृतक की पहचान गणेश कुश्वाह पुत्र जमना प्रशाद गांव शेरडीह थाना झूंसी तहसील फुलपुर जिला प्रयागराज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिलासपुर: बनेर के समीप गहरी खाई में लुढ़की टेंपो ट्रैवलर, नौ सैलानी घायल

घायलों की सूची
घायलों में जोगिंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह गांव जोघो नालागढ़ सोलन, जीत सिंह पुत्र प्रभू राम गांव गोला पंजैहरा नालागढ़, साजन सिंह पुत्र पदम सिंह नेपाल, साहिब उल हक वेस्ट बंगाल, दर्शन लाल पुत्र बली राम निवासी लोअर ढालपुर कुल्लू, गुरमीत सिंह पुत्र शिव सिंह गांव खैराकोटली गुरदासपुर पंजाब, विपिन कुमार पुत्र गोविंद राम गांव कोटली मंडी, तमीता देवी पत्नी राकेश कुमार पुराना सुंदरनगर मंडी, बृज मोहन पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव भिवानी कमेटी बाजार होशियारपुर, विक्की पुत्र ओम प्रकाश तहसील शाहबाद जिला रामपुर यूपी, डाबे राम पुत्र मस्त राम गांव दवास बालीचौकी, जितेंद्र कुमार पुत्र कर्म सिंह गांव तिबड़ी गुरदासपुर, कांता देवी पत्नी जीत राम गांव गोला डाकघर पंजैहरा नालागढ़, हुसैन पुत्र दाउद चिलकान सहारनपुर यूपी और सुरेंद्र कुमार पुत्र तोता राम गांव स्वारघाट बिलासपुर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कारों में टक्कर, एक में लगी आग
वहीं,  बल्ह थाना के तहत लावारिस पशुओं को बचाते हुए दो कारों में जोरदार टक्कर होने के बाद एक कार में आग लग गई। इससे कार के अंदर बैठे चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। दोनों वाहन चालकों को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। केवल वाहनों को क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। वाहन चालकों में समझौता हो जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। बल्ह के लूणापानी के समीप बुधवार रात को सड़क पर गुजर रहे लावारिस पशुओं को बचाते हुए दो वाहनों में टक्कर हो गई। इसके बाद एक वाहन में आग लग गई। घटना के दौरान कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें