फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राज्यपाल के सचिव से मिले आप नेता, पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन

Thu, 28 Oct 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री ने जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी देना तो क्या, उनके परिवारजनों को मुआवजे की घोषणा तक नहीं की। फोरलेन पर नूरपुर और अन्य संस्थानों के किसानों की उपजाऊ जमीन का सरकार ने जबरदस्ती अधिग्रहण किया। 
विज्ञापन
आप ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश आम पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक अनूप केसरी की अध्यक्षता में राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल से शिमला में उनके कार्यालय में मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी, हरिदत्त शर्मा, विजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, रविंद्र मान, महिला विंग की अध्यक्षा ममता ठाकुर, प्रवक्ता सलीम खान मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने विरोधस्वरूप प्रधानमंत्री से मांग की कि दोनों किसान विरोधी निर्णयों को तुरंत सुलझाएं।

विज्ञापन


देश और प्रदेश के किसान पिछले दस से भी ज्यादा महीनों से तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर हैं। बड़ी संख्या में किसानों की मृत्यु तक हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री ने जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी देना तो क्या, उनके परिवारजनों को मुआवजे की घोषणा तक नहीं की। फोरलेन पर नूरपुर और अन्य संस्थानों के किसानों की उपजाऊ जमीन का सरकार ने जबरदस्ती अधिग्रहण किया। उन्हें अभी तक उचित मुआवजा भी नहीं दिया। ये लोग विस्थापित हो गए हैं। उनके पुनर्वास का कोई इंतजाम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें