फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को झटका: हिमाचल में आठ से 10 रुपये बढ़े सीमेंट बैग के दाम

Thu, 28 Oct 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अब सीमेंट बैग की कीमत 450 रुपये तक पहुंच गई है। सीमेंट की कीमतें बाजार तय करता है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश की जनता बीते लंबे समय से सीमेंट के दामों को सरकार के नियंत्रण में लाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में सीमेंट के दाम बढ़े।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में सीमेंट बैग के दाम आठ से 10 रुपये बढ़ गए हैं। बीते 10 दिनों के दौरान सीमेंट बैग की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी हो गई है। बीते दिनों सीमेंट बैग की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। एसीसी और अंबुजा सीमेंट के दाम बढ़े हैं। भवन निर्माण कर रहे लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में अब सीमेंट बैग की कीमत 450 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीमेंट की कीमतें बाजार तय करता है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश की जनता बीते लंबे समय से सीमेंट के दामों को सरकार के नियंत्रण में लाने की मांग कर रही है। सीमेंट सहित ईंट, रेत-बजरी के लगातार बढ़ रहे दामों के चलते मकान बनाने की लागत काफी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि सहित खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से लोगों में पहले से ही भारी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें