फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naib Tehsildar promotion: 22 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, प्रधान निजी सचिव को मिला पुर्नरोजगार

Fri, 30 Sep 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के 22 नायब तहसीलदार पदोन्नत कर तहसीलदार बनाए गए हैं। इसके साथ ही इनकी तैनाती भी कर दी गई है। सोलन की राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा को लगाया है। 
विज्ञापन
नायब तहसीलदार पदोन्नत कर तहसीलदार बनाए(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 22 नायब तहसीलदार पदोन्नत कर तहसीलदार बनाए गए हैं। इसके साथ ही इनकी तैनाती भी कर दी गई है। सोलन की राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा को लगाया है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके अनुसार लक्ष्मण सिंह पुखरी चंबा, संदीप कुमार चंबा, शांता कुमार उदयपुर, सतेंद्र जीत हरिपुरधार, गिरिराज बड़सर, रजत सेठी कांगड़ा, नितेश ठाकुर थुनाग, पूजा शर्मा शालाघाट सोलन, अनिल राणा कोटगढ़, अभिषेक चौहान निचार, जय सिंह पूह, ललित कुमार जुन्गा, राधिका गलोर हमीरपुर, रमेश कुमारृ मंडी, सुभाष कुमार धीरा कांगड़ा, अनुजा शर्मा नयनाटिक्कर सिरमौर, रेखा देवी बिलासपुर सदर, धर्मपाल बंगाणा ऊना, राकेश कुमार धर्मशाला और हंस राज दरवाला चंबा में तहसीलदार लगाए हैं। 

विज्ञापन


सीएम आफिस के प्रधान निजी सचिव को मिला पुर्नरोजगार
 मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान निजी सचिव के एक्स कैडर पद को सृजित करते हुए सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी दीवान सिंह को पुर्न रोजगार दिया गया है। एक अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक पुर्नरोजगार देने की कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। लोकनिर्माण विभाग में कार्यरत आर्किटैक्ट इन चीफ सेंट्रल जोन मंडी को एक वर्ष का सेवाविस्तार दिया गया है। अब इनकी सेवानिवृत्ति 30 सितंबर 2023 को होगी। इनके अलावा जल शक्ति विभाग में कार्यरत अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर मंडी जोन के पद पर नियुक्त किया गया है। उद्योग मंत्री के विशेष निजी सचिव राजेश भारद्वाज को पदोन्नत कर वरिष्ठ विशेष निजी सचिव नियुक्त किया गया है। निजी सचिव भीषम सिंह को वरिष्ठ निजी सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें