फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राज सिंह ने छोड़ी पार्टी

Fri, 30 Sep 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 राज सिंह ठाकुर ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।
विज्ञापन
राज सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है, लेकिन हर्ष महाजन के साथ चलने का एलान कर दिया है। राज सिंह ठाकुर ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है। हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, ऐसे में पार्टी पूरी तरह से हाशिए पर आ गई है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते उन्हें मजबूरन कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा। उन्होंने सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया है। अब हर्ष महाजन जो कहेंगे उसी के अनुरूप फैसला लिया जाएगा। राज सिंह ठाकुर ने कहा कि वह 1993 में कांग्रेस के साथ जुड़े थे। 23 साल तक वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राज सिंह ठाकुर हर्ष महाजन के बहुत करीबी हैं। वह हर्ष महाजन को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस से चंबा सदर सीट के लिए दावेदारी जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें