फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा आइस स्केटिंग रिंक में 100 विद्यार्थियों ने एक साथ गाया राष्ट्रगान

Fri, 13 Aug 2021 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/काजा

सार

एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा की अगुवाई में राष्ट्र्गान कार्यक्रम करवाया गया।  एसडीएम ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
100 विद्यार्थियों ने एक साथ गाया राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 12270 फीट की ऊंचाई पर काजा आइस स्केटिंग रिंक में 100 विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। आइस हॉकी के खिलाड़ी, कीह मठ के छोटे लामा और मुस्लिंग स्कूल के बच्चे इसमें प्रतिभागी बने। एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा की अगुवाई में राष्ट्र्गान कार्यक्रम करवाया गया।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अपलोड किए गए राष्ट्रगान का संकलन कर 15 अगस्त को लाइव दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इस पहल की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें