फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का समापन, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri, 13 Aug 2021 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुल दस बैठकें हुईं। इस दौरान सदन के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस दौरान 402 तारांकित और 184 अतारांकित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
सत्र के समापन पर सीएम जयराम ने पत्रकारों से की बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि 10 दिन तक चले मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के सदन में कुल 48 घंटे और 11 मिनट चर्चा हुई। इसके साथ शुक्रवार को मानसून सत्र के समापन से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। परमार ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इन मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

विज्ञापन

 
सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुल दस बैठकें हुईं। इस दौरान सदन के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस दौरान 402 तारांकित और 184 अतारांकित प्रश्न पूछे गए। नियम 62 के तहत 1 प्रस्ताव चर्चा के  लिए लाया गया, जबकि नियम 61 के तहत 3, नियम 62 के तहत 13 और नियम 130 के तहत 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नियम 101 के तहत 24 गैर सरकारी संकल्प लाए गए। नियम 324 के तहत 12 विषय लाए। इसके साथ ही छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह, मुख्य सचेतक रहे नरेंद्र बरागटा और अन्य पूर्व सदस्यों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। 

हर घर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराए तिरंगा : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पन्नू कौन है, मैं नहीं जानता। इतना जरूर है कि हर घर में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराएं ताकि जो लोग धमकियां दे रहे हैं, उनको करारा जवाब दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं और विधायकों सहित विपक्ष के विधायकों को फोन और एसएमएस से तिरंगा न लहराने की धमकी दी है। अब विधायकों, मंत्रियों सहित हर घर में तिरंगा लहराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय गान कर सत्र का समापन किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें