फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवती ने लगाई फांसी, नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार मंगेतर और उसकी प्रेमिका, अगले महीने होनी थी शादी 

Tue, 05 Jul 2022 04:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मंगेतर की प्रेमिका युवती को परेशान कर रही थी। शादी टूटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी शादी टूटने के कारण परेशान थी। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार उसके मंगेतर और उसकी प्रेमिका को बताया। उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत के सबूत उसके मोबादल में हैं। सुसाइड नोट और मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है    

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मृतका पूजा का रिश्ता दो साल पहले खानपुरा निवासी सुधीर के साथ तय हुआ था। अगल महीने अगस्त में दोनों की शादी होने थी, लेकिन सुधीर के घर वाले शादी आगे बढ़ाने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि शादी की तारीख छह महीने के लिए आगे बढ़ा देते हैं। इधर, कुछ दिन पहले पूजा ने सुधीर के साथ अपनी सगाई के कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। इसके बाद नेहा गुप्ता नाम की लड़की ने उससे संपर्क किया। उसने पूजा को बताया कि वह उसकी प्रेमिका है। जब यह बात पूजा को पता चली तो उसने परिवार वालों को भी जानकारी दी।

इधर, नेहा पूजा को लगातार परेशान कर रही थी। वह उसे सुधीर से दूर रहने की धमकी दे रही थी। इसके बाद सोमवार चार जुलाई को पूजा के परिवार के लोग सुधीर के घर गए तो उसके परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। देर रात पूजा ने अपने कमने में फांसी लगाकर जान दे दी। रामगंज थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें