फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सोते समय तकिए से दबाया मुंह, बचने के लिए ये भी किया

Fri, 03 Mar 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महिला ने प्रेम प्रंसग में बाधा बन रहे पति की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात में प्रेमी ने भी महिला का साथ दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन इलाके के बनाकिया कलां गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने प्रेम प्रंसग में बाधा बन रहे पति की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसमें उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी ने भी साथ दिया था। 

विज्ञापन


एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि एक फरवरी को थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा के बोराणा गांव में रहने वाले इरफान मोहम्मद ने थाना कपासन में एक केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसका भाई बाबुदीन और भाभी शाहरुन बानों बनाकिया कला में रहते हैं। बीती रात भाई बाबुदीन की मौत की सूचना पर वह बनाकिया गांव पहुंचा तो उसकी भाभी शाहरुन ने बीमारी से मृत्यु होने की बात बताई। 

अंतिम संस्कार के लिए वह अपने भाई का शव बोराणा गांव लेकर आए, जहां भाई के चेहरे और नाक पर चोट के निशान दिखे। ऐसे में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इसके बाद शव का पीएम कराकर दफना दिया गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक बाबूदीन और उसकी पत्नी शाहरून बानो के मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल निकाली गई। शाहरून की कॉल डिटेल में सदिग्ध ओमप्रकाश सालवी का नंबर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच झगडे़ होते रहते थे। ओमप्रकाश सालवी और शाहरून के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  

जिसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। आरोपी ने बताया कि मृतक इनके अफेयर में बांधा बन रहा था था। वह दो -तीन दिन से बीमार था, इसी का फायदा उठाकर उन्होंने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों को बताया कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें