फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा, 24 को जयपुर में होगा समापन

Tue, 19 Sep 2023 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बजरंग दल के जिला संयोजक संजय पंडित ने बताया कि मंगलवार को शौर्य जागरण यात्रा ने अलवर जिले में प्रवेश किया, जिसका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
अलवर में निकाली शौर्य जागरण यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान में 16 सितंबर से सालासर बालाजी मंदिर से शौर्य जागरण यात्रा शुरू की गई थी, जिसका 24 सितंबर को जयपुर में समापन होगा।

विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक संजय पंडित ने बताया कि मंगलवार को शौर्य जागरण यात्रा ने अलवर जिले में प्रवेश किया, जिसका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा कंपनी बाग स्थित मैदान में पहुंची, जहां सभा आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के विरुद्ध हो रही गतिविधियों पर रोक लगाना, धर्म का प्रचार और उसकी रक्षा करना है।  

इधर, शौर्य जागरण यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौक चौक बंद रहा। पूरी यात्रा के साथ पुलिस का जाब्ता चलता रहा। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिस बल सभा स्थल पर भी तैनात रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें