फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नकारा-निकम्मा कहने पर गहलोत पर बरसे शेखावत, कहा- इस निकम्मी सरकार के विदाई का समय आ गया

Fri, 22 Sep 2023 11:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- ऐसा लगता है कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है, अराजकता का माहौल है। प्रदेश की जनता लोकसभा में 25 सीटें जीता सकती है तो विधानसभा में कमल क्यों नहीं खिला सकती।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर एमपी को नकारा- निकम्मा बताने पर सीएम अशोक गहलोत पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात जोधपुर में जमकर बरसे। उन्होंने कहा- प्रदेश की सरकार नकारा और निकम्मी है, जिसकी विदाई का समय आ गया है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को जोधपुर पहुंचकर समाप्त हुई। ये यात्रा 4 सितंबर को रामदेवरा से शुरू हुई थी और इसका समापन कल रात जोधपुर के गांधी मैदान में जनसभा के साथ हुआ। इस जनसभा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।  


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने गहलोत के नाकारा निकम्मा कहने पर भी पलटवार किया। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत कह रहे हैं कि हमारा जिताया मंत्री नकारा निकम्मा है। मुझे जनता ने जिताया है या गहलोत साहब ने? उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की नकारा और निकम्मी सरकार की विदाई का समय आ गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- ऐसा लगता है कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है, अराजकता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा को लोकसभा में 25 सीटें जीता सकती है तो विधानसभा में 200 सीटों पर कमल क्यों नहीं खिला सकती। 
विज्ञापन


सीएम हिमंत सरमा बोले- कन्हैयालाल हत्याकांड असम में ऐसा होता 5 मिनट में दूसरी ब्रेकिंग मिल जाती...एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें