फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत आज जयपुर में करेंगे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का लोकार्पण, जिम, सैलून और रेस्टोरेंट समेत ये सुविधाएं

Fri, 22 Sep 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लोकार्पण से पहले तैयारी का जायजा लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी क्लब पहुंचे।आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फीता काटकर इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से दिल्ली की तर्ज पर बन रहे 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान' का आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। गहलोत ने बजट 2021-22 में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाने की घोषणा की थी, ताकि पक्ष और विपक्ष के विधायकों में विधायी सद्भाव की भावना बनी रहे।

विज्ञापन


क्लब का संपूर्ण संचालन राजस्थान विधानसभा के अधीन होगा
मुख्यमंत्री ने 9 फरवरी, 2022 को परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब परियोजना में बेसमेंट, भूतल और पांच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है। क्लब में रेस्टोरेन्ट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्फ्रेन्स हॉल, जिम, सैलून, बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने के लिए सुसज्जित कमरों का निर्माण किया गया है। क्लब का निर्माण कार्य प्रस्तावित और अतिरिक्त कार्यों सहित आगामी 30 नवंबर, 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। क्लब का संपूर्ण संचालन राजस्थान विधानसभा के अधीन होगा।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद 
आज होने वाले लोकापर्ण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री  शान्ति कुमार धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव उषा शर्मा, सचिव राजस्थान विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा, आवासन आयुक्त  कुमार पाल गौतम, मंत्रिमण्डल के सदस्य और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन


सीपी जोशी ने लिया जायजा
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लोकार्पण से पहले तैयारी का जायजा लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी क्लब पहुंचे। जोशी ने इस परियोजना के लिए समय-समय पर बैठकें की हैं। उन्होंने परियोजना को साकार करने के लिए विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की और कहा ये देश में बेहतर मिसाल होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें