फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नहर में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की मौत

Tue, 12 Jul 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ में छह साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में बच्चा डूबा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना इलाके में दो सगे भाई नहर में डूब गए। मौके पर ही मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया लेकिन दूसरा बह गया। दोनों बच्चे नहर में नहाने गए थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खुंजा के इंडस्ट्रियल एरिया के पास नहर में छह और आठ साल के सगे भाई नहर में नहाने गए थे। नहर में उतरे तो तेज बहाव में दोनों बच्चे बह गए। पास ही मौजूद लोगों ने एक बच्चे को निकाल लिया। सूचना पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने आपदा प्रबंधन की टीम के सहयोग से मृत बालक के शव को बरामद कर लिया है। दूसरे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि आठ साल के बच्चे रत्न पुत्र डोंबिलाल निवासी बिहार हाल औद्योगिक क्षेत्र जंक्शन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं रत्न का छोटा भाई आर्यन (6 साल) तेज बहाव में बह गया। जिसका शव आपदा प्रबंधन से पहुंचे गोताखोरों ने नहर से बरामद कर लिया। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें