उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज सहित सातों आरोपियों को एनआईए आज कोर्ट में पेश करेगी। एनआईए ने इन सातों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रखा है और मंगलवार को यह रिमांड पूरा हो रहा है। ऐसे में एनआईए इन आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज के साथ ही मोहसीन, आरिफ, मोहम्मद मोहसीन, वसीम अली और फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला को गिरफ्तार किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट दो 2 जुलाई को हत्या करने वाले मोहम्मद रियाज, गौस मोहम्मद और मोहसिन खान और आसिफ को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपा था। इसके बाद एनआईए ने दो अन्य आरोपियों मोहम्मद मोहसीन और वसीम अली को गिरफ्तार कर कोर्ट से इनका भी पुलिस रिमांड लिया था। वहीं शनिवार को हत्याकांड का सातवां आरोपी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला भी पुलिस रिमांड पर ही है।
28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।