फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मथुरा में कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई, राजस्थान के 3 और मध्यप्रदेश के दो लोगों की मौत

Mon, 03 Jul 2023 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Road Accident: राजस्थान में भरतपुर जिले के रहने वाला परिवार अपने रिश्तेदार के यहां उन्हें देखने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी कार ने आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भरतपुर के रहने वाले पिता, बेटे और बेटी की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के उवार गांव के रहने वाले गोवर्धन मथुरा (यूपी) जिले के नोवा में अपनी बहन चंद्रवती को देखने के लिए जा रहे थे। चंद्रवती कई दिनों से बीमार थी। गोवर्धन के साथ उनका बेटा रुपेश (45), बेटी मुख्त्यारी (35), रुपेश की पत्नी दीपा (40), गोवर्धन की नातिन भूरी साथ थी। गोवर्धन का परिवार स्विफ्ट कार से जा रहे थे। तभी मथुरा के फ़रह थाना इलाके के आगरा-दिल्ली हाइवे पर रेपुरा जाट गांव के पास उनकी कार एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पोह थाना इलाके के शेरपुर गांव के रहने वाले थे। वह गुरु पूर्णिमा के मौके पर गोवर्धन भगवान के दर्शन के लिए आए थे, और भगवान के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। अचानक से गोवर्धन की कार अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। कार स्पीड में थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे।

घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार...
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख हाइवे से निकलने वाले लोग रुके और वह तुरंत मदद के लिए पहुंचे। कार के अंदर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी। राहगीरों से सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मथुरा एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को फरह के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कार सवार रुपेश, गोवर्धन और मुख्त्यारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार मुकेश और गयादीन को भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें