फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पत्थरों से भरे ओवरलोड ट्रक ने राह चलती महिला को कुचला, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम,मुआवजे की मांग

Mon, 03 Jul 2023 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर जिले के बानसूर में पत्थरों से भरे ओवरलोड ट्रक ने राह चलती महिला को कुचल दिया। महिला की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने अलवर-कोटपूतली मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक ने राह चलती महिला को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के बानसूर में पत्थरों से भरे ओवरलोड ट्रक ने राह चलती महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने अलवर कोटपूतली मार्ग पर जाम लगा दिया। बानसूर के कांजीपुरा स्टैंड के पास यह घटना हुई है। महिला मजदूरी कर अपने घर आ रही थी। सड़क से नीचे चल रही महिला को ओवर लोड पत्थरों से भरे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया और ट्रक भी आगे जाकर पलट गया।

विज्ञापन


परिजनों को जैसे ही पता चला कोहराम मच गया। चीख पुकार और शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और मौके पर रोड पर लकड़े डालकर जाम लगा दिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची और मृतक महिला के परिजनों की ओर से पुलिस को भी खरी-खोटी सुनने को मिली। पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि पुलिस के इशारे पर ओवरलोड वाहन सड़क पर चलते हैं। आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन आंखें बंद कर इन मामलों को नजरअंदाज कर रहा है।

पुलिस प्रशासन और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत पर भी परिजनों ने बीजेपी नेताओं के साथ लगाए आरोप...
परिजनों का आक्रोश पुलिस वालों को झेलना पड़ा और परिजनों ने उद्योग मंत्री को भी नहीं बख्शा। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत पर भी परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस प्रशासन को खरी-खोटी सुननी पड़ी। तीन घंटे तक सड़क पर दोनों और लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि और बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव पहुंचे। जहां परिजनों को समझाकर पुलिस प्रशासन के सामने ओवरलोड वाहनों को बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन


मृतक महिला मीरा देवी गरीब तबके के परिवार से आती है। जो मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती थी। महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 12 से 13 साल का है। छोटा बेटा सात से आठ साल का है। महिला का पति भी मेहनत मजदूरी करता है। परिजनों ने मृतक महिला के बच्चों को उचित मुआवजा देने की मांग और ट्रक ड्राइवर को सजा दिलाने की मांग की है।

ड्राइवर ट्रक से कूद कर फरार हो गया...
ट्रक में ओवरलोड पत्थर भरे हुए थे। मौके से ड्राइवर ट्रक से कूद कर फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक वाले गाड़ी की नंबर प्लेट पर कपड़ा ढककर अवैध रूप से ओवरलोड पत्थर भरकर सप्लाई करते हैं। पुलिस की निगरानी में चलते हैं। पुलिस प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर कारवाई नहीं की करते हैं, जिससे अवैध ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं।

इस घटना की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों से समझाइश की। लेकिन परिजनों ने प्रशासन से मृतक महिला के बच्चों को उचित मुआवजा और ड्राइवर को सजा देने, ओवरलोड ट्रकों को बंद करने की मांग की है।  मौके पर तहसीलदार राजेंद्र मोहन मीणा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक महिला के परिजनों को समझाने के बाद सड़क से जाम हटवाया गया और प्रशासन में यातायात सुचारू किया। मृतक महिला की डेड बॉडी का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें