फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: जिले में डकैती के मामले में तीन पुलिस कांस्टेबल किए गए निलंबित

Thu, 12 Aug 2021 09:53 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

  • शिकायतकर्ता के मना करने पर चारों आरोपियों ने उसका अपहरण कर 27 हजार रुपये लूट लिए
  • सिपाही रामजीत ने शिकायतकर्ता को धमकी दी और मामले को लेकर समझौता करने को कहा
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में डकैती के एक मामले में लिप्त तीन पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों कांस्टेबलों में से एक ने पीड़ित को मामला सुलझाने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता को लूटने के आरोप में कांस्टेबल और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


अलवर के एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि 27 जुलाई को राहुल मेव ने दो कांस्टेबल नरेंद्र जाटव, गंगाराम के साथ और एक अन्य साथी अनीश मेव के साथ गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में साहिल खान को लूटा था।

चारों आरोपी एसयूवी कार में सवार थे। चारों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे साहित खान से पैसे की मांग की। साहिल के मना करने पर चारों आरोपियों ने उसका अपहरण कर 27 हजार रुपये लूट लिए और मोबाइल वॉलेट में 13,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन


साहिल खान ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान अनीश मेव की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच गोविंदगढ़ थाने के एक सिपाही रामजीत ने शिकायतकर्ता को धमकी दी और मामले को लेकर आरोपी से समझौता करने को कहा। आरोपियों के दबाव में खान ने एक पत्र के माध्यम से पुलिस स्टेशन को सूचित किया कि उसने आरोपी के साथ मामला सुलझा लिया है और उसे आगे की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

खान को पुलिस ने थाने में बुलाया और तब उसने खुलासा किया कि वह दबाव में था और कांस्टेबल रामजीत ने उसे धमकी दी थी। उसके आरोप के सही पाए जाने के बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ अनीश मेव को भी गिरफ्तार किया गया। बचे दो आरोपी नरेंद्र व गंगाराम क्रमश: शिवाजी पार्क थाना और एनईबी थाने में पदस्थापित हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें