फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भीलवाड़ा में पत्थर की खदान ढही, तीन महिलाओं समेत सात की मौत होने की आशंका

Wed, 11 Aug 2021 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा जिले में बुधवार को पत्थर की एक खदान ढह गई। इसमें कम से कम सात मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जिस खदान में यह हादसा हुआ वह अवैध बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार को पत्थर की एक खदान में हादसा हो गया। खदान ढह जाने की वजह से तीन महिलाओं समेत कम से कम सात मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा लच्छुड़ा गांव में क्वार्ट्ज स्टोन्स की एक खनन साइट पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह पत्थर की खदान अवैध थी। मजदूरों के शवों को मलबे से बाहर निकालने का काम चल रहा है।

विज्ञापन





समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एसडीएम का कहना है कि यहां अवैध खनन को लेकर पूर्व में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने के बाद उन्होंने फिर अवैध खनन का काम शुरू कर गिया। मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक मलबे से दो शव निकाले जा चुके हैं, पांच शव और निकालने हैं। मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें