फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: बायतु क्यों बनी हॉट सीट, पायलट पोस्टर पर आए, कल बाड़मेर में गरजेंगे पीएम मोदी

Tue, 14 Nov 2023 01:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का शोर जारी है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां जीत पक्की करने की कोशिश में जुटी हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:25 PM, 14-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी पोस्टर के फेस बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जगह अब सचिन पायलट गहलोत के साथ नजर आ रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

11:14 AM, 14-Nov-2023

राजस्थान की बायतु विधानसभा में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और 17 नवंबर को राहुल गांधी की सभा है। इस सभाओं ने बायतु विधानसभा को प्रदेश की सबसे हॉट सीट बना दिया है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

10:03 AM, 14-Nov-2023

कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला
धौलपुर के भीमनगर में रविवार देर रात कांग्रेस विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी खिलाड़ी बैरवा पर  20-25 लोगों ने हमला कर दिया। हमला में बैरवा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों पर पथराव होता देख बैरवा अपने परिवार को लेकर परिचित के घर में घुस गए। सूचना पर पुलिस  और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हमलावरों को खदेड़ा और बैरवा को सुरक्षित निकाला। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
08:48 AM, 14-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: बायतु क्यों बनी हॉट सीट, पायलट पोस्टर पर आए, कल बाड़मेर में गरजेंगे पीएम मोदी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को राजस्थान आ रहे हैं। वे प्रदेश के बाड़मेर जिले के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर यहां भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। बायतु में पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी, एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...    

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें