राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश में दो दिन में दो मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार को एक संक्रमित व्यक्ति की मौत बीकानेर में हुई तो वहीं इससे पहले शुक्रवार को नागौर में एक की जान चली गई थी।
वहीं प्रदेश में 122 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 822 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में आज नए 36 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर-बीकानेर में 17-17 और अजमेर-अलवर में 10-10 संक्रमित सामने आए हैं। साथ ही
इकाई में इन जिलों में मरीजों का आंकड़ा
जालोर, झालावाड़, सीकर, झुंझुनूं में एक-एक, चूरू, दौसा और नागौर में दो-दो, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में तीन-तीन, भीलवाड़ा में सात और उदयपुर में नौ नए मरीज मिले हैं।
शुक्रवार को सामने आए थे 120 केस
इससे पहले प्रदेश में शुक्रवार को 120 संक्रमित मरीज सामने आए थे। वहीं नागौर में एक मरीज की मौत हो गई थी। दो दिन से लगातार प्रदेश में 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं मरीजों की मौतें भी हो रही हैं। यह चिंताजनक हैं।