फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत बोले- सरकार गिराने में पायलट और शेखावत मिले हुए थे, चूक की बात कहकर उन्होंने ठप्पा लगा दिया 

Sat, 25 Jun 2022 06:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत ने कहा, गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस देरी से सर्व हुआ, वो बचते रहे। उनको वॉइस सैंपल देने में तकलीफ क्या है? वह कोर्ट में स्वीकार भी कर चुके हैं कि ऑडियो में आवाज उनकी ही है।
विज्ञापन
सचिन पायलट, अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार पर दो साल पहले आए सियासी संकट को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री शेखावत को विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में मिले नोटिस पर सीएम गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा, शेखावत और पायलट ने मिलकर सरकार गिराने की साजिश की थी। शेखावत ने पायलट से चूक होने की बात कहकर इस बात पर ठप्पा लगा दिया है।    

विज्ञापन


गहलोत ने कहा, गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस देरी से सर्व हुआ, वो बचते रहे। उनको वॉइस सैंपल देने में तकलीफ क्या है? वह कोर्ट में स्वीकार भी कर चुके हैं कि ऑडियो में उनकी ही आवाज है। एफिडेविट के अंदर वहां की पुलिस भी स्वीकार कर चुकी है। लोकेश शर्मा के खिलाफ में केस दर्ज करवाया है। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है। आप सरकार गिराने में मुख्य किरदार थे। अब सबको मालूम है कि आप एक्सपोज हो गए हैं। दुनिया जानती है कि ऑडियो में आपकी (शेखावत) ही आवाज है, आपने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया था।

गहलोत ने कहा, शेखावत ने दो गलतियां की हैं। एक तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने वादा नहीं किया जनता से, एक शब्द नहीं बोला ईआरसीपी के बारे में, मैं खुद अजमेर में मौजूद था। अगर यह सिद्ध हो जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, तो प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि शेखावत कब राजनीति छोड़ेंगे।  
विज्ञापन


दूसरा उन्होंने कहा कि सचिन पायलट जी अगर सक्सेस हो जाते, तो योजना का काम शुरू हो गया होता। यह 13 जिलों का मामला है। यह 13 13 जिले वाले इस बार इनको (भाजपा) साफ कर देंगे, क्योंकि इतना आक्रोश है वहां पर, क्योंकि सभी को पीने और सिंचाई के लिए पानी चाहिए। 

गहलोत ने कहा, आप राजस्थान के प्रतिनिधि हो, केंद्र में मंत्री हो, आपके पास  इतना इम्पोर्टेंट विभाग है। राजस्थान के हित की एक योजना को क्या आप राष्ट्रीय परियोजना नहीं बनवा पाते? बनवा सकते हैं। अगर, वो नहीं बनवा पाते तो उनका बात करने का नैतिक अधिकार क्या है?
विज्ञापन


पढ़ें क्या कहा था शेखावत ने? 

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पायलट से चूक हो गई, MP की तरह होता तो... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें