फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, पति बोला- ऐसा क्यों किया पता नहीं, सभी खतरे से बाहर 

Fri, 06 May 2022 07:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जानकारी लगने पर परिजनों ने सभी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आत्महत्या के मामले को लेकर एक खतरनाक प्रवृत्ति शुरू होती दिख रही है। प्रदेश में दो दिन में ऐसे तीन मामले सामने आए जिनमें मां ने बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। दो मामलों में छह बच्चों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई, जबिक तीसरे मामले तीन बच्चों और उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


ताजा मामला बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में सभी का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बिरमसर गांव में रहने वाले बाबुलाल सारण ने बताया कि उसकी पत्नी और तीन बच्चों ने गुरुवार देर रात जहरीले स्प्रे का सेवन कर लिया।  पता चलते ही चारों पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और उसकी बेटी पूजा (11), किरण (9)  और गणेश (7)  पीबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। महिला के पति ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें