फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेहोशी की दवा सुंघाकर बच्चे को अगवा कर ले गए बदमाश, होश आने पर भागकर पहुंचा घर  

Fri, 25 Mar 2022 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

वैन में सवार तीन-चार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने बच्चे को बेहोशी की दवा सुंघाई और अगवा कर ले गए। कुछ दूर जाकर उसे को होश आया, इस दौरान गाड़ी में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर बच्चा वहां से भागकर घर अपने घर पहुंचा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक में एक स्कूली छात्र को बेहोशी की दवा सुंघा कर अपहरण करने का मामला सामने आया है। बालक अपहरणकर्ताओं की चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेहोशी की दवा का असर होने के कारण बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नैनसुख इलाके में रहने वाला राम माली स्कूल से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में वैन में सवार तीन-चार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे बेहोशी की दवा सुंघाई और अगवा कर ले गए। कुछ दूर जाकर बच्चे को होश आया, इस दौरान गाड़ी में कोई नहीं था।

इसका फायदा उठाकर बच्चा वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।  बेहोशी की दवा का असर होने के कारण परिजनों ने उसे जनाना अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें