फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बच्चियों को तलाशने की मांग को लेकर परिजन कार के सामने लेटे, गुस्से में एसपी बोले-इनका वीडियो बनाओ 

Fri, 25 Mar 2022 12:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

परिजनों का आरोप है कि जब वे बेटियों के लापता होने का केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने इनकार कर दिया। थाने के बाहर धरना और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन अब उनकी बेटियों को तलाशने के लिए पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है।  
विज्ञापन
इस तरह एसपी की कार के सामने लेट गए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्यशैली से परेशान परिजनों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। तीसरे दिन भी बच्चियों के बारे में जानकारी नहीं मिलने से परेशान परिजन एसपी की गाड़ी के सामने लेट गए और रोते हुए अपनी बेटियों को खोजने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


परिजनों के आंसू देखकर भी एसपी अजय सिंह का दिल नहीं पसीजा और वे अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों ने यह देखकर अपना विरोध तेज किया तो एसपी को गुस्सा आ गया। उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर अपने गनमैन से कहा कि इनका वीडियो बनाओ। इसके बाद फिर अपनी गाड़ी में बैठ गए। पुलिस कप्तान के आदेश पर सादा वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों ने रोते-बिलखते परिजनों को कार के सामने से हटाया। 
 
जानकारी के अनुसार मामला जंक्शन कस्बे से दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने से जुड़ा है। इन बच्चियों के परिजनों ने गुरुवार को भी जंक्शन थाने के बाहर धरना दिया था। दोनों बच्चियां 22 मार्च से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि जब वे बेटियों के लापता होने का केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने इनकार कर दिया। थाने के बाहर धरना और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन अब पुलिस उनकी बेटियों को तलाशने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें