वारदात के बाद शोरूम के बाहर लगी लोगों की भीड़ और माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शाहजहांपुर दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्थित बजाज शोरूम में फायरिंग की। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर तो दूसरे के पेट में गोली लगी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बहरोड के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की जानकारी लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शोरूम नगर पालिका बहरोड अध्यक्ष सीताराम यादव के भांजे का है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह नाकेबंदी कर दी है। वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फायरिंग क्योंकि की गई इस बात की जानकरी अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का हवाला देकर कुछ भी बोलने से बच रही है। उसका कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।