फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत ने कोटा में एयरपोर्ट लैंड का किया निरीक्षण,कर्नाटक डिप्टी CM शिवकुमार ने की शिष्टाचार भेंट

Thu, 14 Sep 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को कोटा जिले में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट लैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक भरत सिंह मौजूद रहे। सीएम ने कहा, राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध है, हमने निशुल्क जमीन दी है, अब केंद्र अपने कदम बढ़ाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इसके लिए प्रयास करने चाहिए। केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार इस एयरपोर्ट का विकास कराएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट लैंड का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कोटा में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटा-बूंदी के बीच शंभूपुरा-जाखमुंड गांवों में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए चिन्हित स्थान पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने मंत्रिमंडल में निर्णय लेकर नगर विकास न्यास कोटा द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को निशुल्क 34 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कराई। साथ ही डायवर्जन राशि की प्रथम किश्त 21 करोड़ 13 लाख रुपये भी वन विभाग को दिए गए। इसके बावजूद केंद्र सरकार निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पाई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एयरपोर्ट विकास में जो वादे किए थे, वह पूरे किए हैं। अब केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रयास करने चाहिए। स्थानीय सांसद होने से यह उनका कर्तव्य है कि कार्य को आगे बढ़ाए।

केंद्र के मना करने पर हम कराएंगे कार्य
गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए मना किए जाने पर राज्य सरकार अपने संसाधनों से पूरा कराएगी। राज्य सरकार ने जिस तरह किशनगढ़ एयरपोर्ट विकास को आगे बढ़ाया, उसी तरह कोटा एयरपोर्ट के लिए भी संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट अतिआवश्यक है।
विज्ञापन


बदल रहा है कोटा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोटा बदल रहा है। ऑक्सीजोन सिटी पार्क, नए अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, सड़कों के चौड़ीकरण सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास से कोटा में पर्यटन की गति बढ़ी है। कोटा जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने नक्शे के जरिए रूप रेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर, रफीक खान, बूंदी कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले गहलोत ने सर्किट हाउस, कोटा में जनसुनवाई भी की।

सीएम गहलोत से कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शुवकुमार की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ विधायक एनए हारिस भी उपस्थित रहे। इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की।



डीके शिवकुमार ने कहा कि महंगाई राहत कैंप, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट  सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कोटा शहर के नवनिर्मित चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी तारीफ की।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री गोविंदराम मेघवाल, उद्योग और वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, युवा मामले और खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा उपस्थित रहे। सभी मंत्री, विधायकों और नेताओं ने डीके शिवकुमार और सीएम गहलोत के साथ यादगार फोटो खिंचवाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें