फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कोटा-गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से चेकिंग के दौरान 1 किलो 310 ग्राम अफीम बरामद, दो लोग हिरासत में

Sun, 07 Apr 2024 07:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा रेलवे स्टेशन पर कोटा-गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग में जीआरपी ने दो लोगों के पास से एक किलो 310 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने कोटा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चेकिंग के दौरान 2 तस्करों के पास से एक किलो 310 ग्राम अफीम बरामद की है। चुनावों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर हो रही चेकिंग के दौरान जीआरपी ने यह बरामदगी की।

विज्ञापन


जीआरपी थाने के सीआई संतोष शर्मा ने बताया कि कोटा-गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर 2 लोग इधर-उधर होने लगे तो पुलिस ने संदिग्ध दिखने पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली। दोनों के पास उनके पास पिट्ठू बैग में 1 किलो 310 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने आरोपी तस्कर लखवीर सिंह उर्फ लख्खा निवासी पंजाब व जवान सिंह निवासी मिश्रोली, झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई कर उनसे अफीम की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें