फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार, प्रेमिका के चक्कर में रची हत्या की साजिश

Sat, 06 Apr 2024 08:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पाया कि महिला के पति इमरान का किसी अन्य महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसके चलते वह अपनी पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोटा मुंबई रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से अपनी गर्भवती पत्नी को धक्का दे दिया था। आरोपी पति को कोटा जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

कोटा जीआरपी के सीआई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को आरोपी पति इमरान ने अपनी पत्नी शगुफ्ता को लेकर हनुमानगढ़ कोटा सुपरफास्ट से लाखेरी से चौथ का बरवाड़ा जा रहा था। उसने अपनी पत्नी को कुशतुला और सवाईमाधोपुर स्टेशन के बीच जीनापुर गांव के समीप ट्रेन से धक्का दे दिया। 


घटना की रिपोर्ट महिला के पिता जमील मोहम्मद ने करवाई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पाया कि महिला के पति इमरान का किसी अन्य महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसके चलते वह अपनी पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारना चाहता था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। जीआरपी ने आरोपी पति इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें