फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीज होगा कोटा का हॉस्टल कृष्णकुंज, यहीं दो कोचिंग छात्रों ने किया था सुसाइड

Fri, 16 Dec 2022 02:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

एसपी केशर सिंह शेखावत ने कृष्णकुंज हॉस्टल में रहने वाले 15 अन्य छात्रों को अलग शिफ्ट करने की अनुशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्टल को सीज करने की फाइल जिला कलेक्टर को भेज दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर के तलवंडी में एक ही हॉस्टल में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कोटा सिटी एसपी ने हॉस्टल का निरीक्षण कर तलवंडी के कृष्णकुंज हॉस्टल को सीज करने के लिए फाइल जिला कलेक्टर को भेज दी है। इस मामले में प्रशासन अब कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों तलवंडी के कृष्णकुंज हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने फांसी लगा ली थी। एसपी केशर सिंह शेखावत ने कृष्णकुंज हॉस्टल में रहने वाले 15 अन्य छात्रों को भी अन्यत्र शिफ्ट करने की अनुशंसा की है। जिससे इसे सीज किया जा सके। इसके अलावा प्रशासन सभी शहर के हॉस्टल का निरीक्षण भी कर रही है। इस दौरान हॉस्टल गाइडलाइन की पालना नहीं पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। 


उत्तर नगर निगम की फायर सेफ्टी विभाग ने गुरुवार को हॉस्टल फायर सेफ्टी उपकरण नहीं पाए जाने पर एक हॉस्टल को सीज कर दिया था। प्रशासन के सख्त रुख से हॉस्टल संचालकों में खलबली मची हुई है। आननफानन में सभी हॉस्टल संचालन की गाइड लाइन की पालना के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें