फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए ट्रेनिंग शेड्यूल जारी, जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

Tue, 21 May 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर ने लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार ए.आर.ओ. एवं उनकी टीम का प्रशिक्षण 22 मई को दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें करीब 120 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा लेंगे। 8 विधानसभा में हर विधानसभा से 15 प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदेश जारी किया है। सभी प्रशिक्षण रेजीडेंसी रोड स्थित डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होंगे। आदेश के तहत ए.आर.ओ. एवं एआरओ की टीम का प्रशिक्षण 22 मई को दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें 120 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा लेंगे। लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा में हर विधानसभा से 15 प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


23 मई को ईवीएम प्रशिक्षण

मतगणना दलों का प्रथम ईवीएम प्रशिक्षण 23 मई को प्रातः 9.30 बजे होगा, जिसमें लगभग 425 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। ए.आर.ओ, मतगणना दल पीबी एवं ईटीपीबीएस का प्रथम प्रशिक्षण 23 मई को दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगा, जिसमें 175 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


3 जून को होगी ईटीपीबीएस ट्रेनिंग

आदेश के अनुसार मतगणना दल ईवीएम, पीबी एवं ईटीपीबीएस का द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जिसमें 600 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें