फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: हाईवे पर फेंसिंग का काम कर रहे कर्मचारियों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, चालक फरार

Sun, 19 May 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

हाईवे पर फेंसिंग का काम चल रहा है। तीनों कर्मचारी जोधपुर रिंग रोड पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने पहले तो साइड में खड़ी बोलेरो को टक्कर मारी और फिर कर्मचारियों को कुचलते हुए फेंसिंग से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर फेंसिंग का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो को भी टक्कर मार दी। तीनों जोधपुर रिंग रोड पर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के तिलवाड़िया फांटा के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो मजदूर और एक सुपरवाइजर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने रोड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। बोलेरो के पास ही खड़े तीनों लोगों को कुचलता हुआ आगे किनारे लगी फेंसिंग से टकरा कर रुक गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें