फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: शाह ने जनता को बताए दो ऑप्शन; बोले- एक तरफ सत्ता का सुख भोगने वाले, दूसरी तरफ देश की सेवा करने वाले

Fri, 19 Apr 2024 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पाली लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले यहां चुनावी सभाओं का दौर जारी है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा कि राहुल बाबा हर तीन महीने में वैकेशन मनाने थाईलैंड जाते हैं। इतना ही नहीं, शाह ने कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं स्वीकारने पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट बैंक से डरती है, हम नहीं।

विज्ञापन


शाह शुक्रवार शाम पाली लोकसभा क्षेत्र के भोपालगढ़ (जोधपुर) में थे। यहां उन्होंने नाड़सर रोड पर रातियों की ढाणी के पास स्थित श्री परसराम मदेरणा राजकीय पीजी कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित किया। पाली लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

जनसभा में शाह ने कहा कि पाली टेक्सटाइल के लिए मशहूर है। बाजार में जब आप कपड़ा लेने जाते हैं तो कपड़े को ढंग से देखते हैं। प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्याशी को ढंग से देखकर वोट डालना है। एक तरफ 23 साल से बिना छुट्टी लिए भारत माता की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दूसरी तरफ हर तीन महीने में थाईलैंड में वैकेशन करने वाले राहुल बाबा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे एयरपोर्ट पर बताया गया कि गर्मी का ग्राफ बहुत ऊपर जा रहा है। मैंने एयरपोर्ट ऑफिसर को कहा कि जितना गर्मी का ग्राफ ऊपर जाएगा, उतनी ही भाजपा की सीटों का ग्राफ भी बढ़ेगा। चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है।

'गरीबी हटाओ' का नारा देकर सत्ता का सुख 
'गरीबी हटाओ' का नारा देकर सत्ता का सुख भोगने वाली राहुल बाबा एंड कंपनी कांग्रेस पार्टी है। दूसरी ओर 23 साल में जिन पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, ऐसे नरेंद्र मोदी हैं। एक ओर दशकों तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर सत्ता का सुख भोगने वाली राहुल बाबा एंड कंपनी है। दूसरी ओर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने वाले नरेंद्र मोदी हैं।

अल्पसंख्यकों के वोट बैंक से डरते हैं, लेकिन हम नहीं डरते 
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को निमंत्रण मिला, लेकिन कांग्रेस राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आई। ये अल्पसंख्यकों के वोट बैंक से डरते हैं, लेकिन हम नहीं डरते हैं। राम मंदिर ही नहीं, महाकाल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। इसके साथ-साथ काली माता का शक्ति पीठ बनाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।

दो ऑप्शन हैं
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव में आपने 303 सीट दी थीं। इस बार मोदी जी ने 400 पार की बात कही है। भोपालगढ़ के लोगों के सामने दो ऑप्शन हैं। एक तरफ 55 साल और 4 पीढ़ी राज करने वाला गांधी परिवार है। दूसरी तरफ करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें