फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग में फंसा श्रमिक, पुलिस जवानों ने बहादुरी दिखा बचाई श्रमिक की जान

Fri, 19 Apr 2024 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बासनी थाने के पुलिस जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया। थाने के उप निरीक्षक सुरेश कुमार के साथ टीम के हेड कॉन्स्टेबल स्वरूप राम और कॉन्स्टेबल राकेश ने आग में फंसे एक श्रमिक को रेस्क्यू कर एम्स पहुंचाया।
विज्ञापन
फैक्टरी की आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक से आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही बासनी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इससे पहले फैक्ट्री में रखा कपड़ा और कपड़ा प्रिंट करने की फ्रेम सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे के करीब आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनु फैशन नाम की फैक्ट्री में आग लगी। इस दौरान यहां श्रमिक काम कर रहे थे वह कुछ संभल पाते उससे पहले फैक्ट्री के बाहर रखी कपड़ा प्रिंट करने के फ्रेम में आग विकराल होने लगी। आग फैक्ट्री में रखे कपड़े के थान तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद बासनी फायर ब्रिगेड ऑफिस से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से रेस्क्यू कर एम्स अस्पताल पहुंचाया
हादसे के दौरान एक श्रमिक फैक्ट्री के अंदर रह गया, जिसे बासनी थाने के उप निरीक्षक सुरेश कुमार के साथ टीम के हेड कॉन्स्टेबल स्वरूप राम और कॉन्स्टेबल राकेश ने श्रमिक गुमानाराम को आग के बीच से रेस्क्यू कर एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें